UP में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर शव बोरे में भरा, नाबालिग प्रेमी फरार
फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां छह दिन से लापता 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा (Minor student) की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार नाबालिग प्रेमी और उसके नाबालिग साथी ने नकदी और जेवर के लालच में किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर काली नदी के पास फेंक दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा 28 मार्च की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की गुत्थी सुलझाने में जुट गई.जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली कि छात्रा ने प्रेमी द्वारा भेजी गई नींद की गोलियां दूध में मिलाकर परिजनों को पिला दी थीं. परिजनों के बेहोश होने के बाद वह घर से 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी.
लालच में बदली साजिश, हत्या की वारदात
पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के बाहर नलकूप पर प्रेमी और उसका साथी मौजूद थे. नकदी और जेवर देखकर दोनों के मन में लालच आ गया और आरोप है कि दोनों ने मिलकर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर पहले खेत में छिपाया गया.
अगले दिन आरोपियों ने शव को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के काली नदी किनारे फेंक दिया. इस पूरी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी.
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच का दायरा बढ़ाया. शुरुआती पूछताछ में कुछ संदिग्धों को छोड़ा गया, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर नजर रखने के लिए ऐसा किया गया था.
सख्ती से पूछताछ में खुला राज
पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी. इसके बाद मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव, जेवर और अन्य सामान बरामद कर लिया है.
घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस के आला अधिकारियों ने किया और फॉरेंसिक टीम ने भी अहम साक्ष्य जुटाए. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
भरोसे का कत्ल और जांच जारी
प्रेम के नाम पर भरोसे का कत्ल की यह घटना पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उम्मीद है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.

इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह