15वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई जारी, ‘पुष्पा 2’ से कितना पीछे?
'धुरंधर 2' ने 15 दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इसने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ने की राह पर है। इसने 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'उस्ताद भगत सिंह' को भी धूल चटाई है। आइए जानते हैं इसने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई थी। पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। गुरुवार को इसकी कमाई 17.80 करोड़ रुपये रही। इस हिसाब से इस फिल्म ने 15 दिनों में कुल 937.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वीकएंड पर फिल्म की कमाई 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
'रामायण' के टीजर पर दर्शक लुटा रहे प्यार, जानें 5 घंटे में मिले कितने मिलियन व्यूज और लाइक?
'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ने के फिराक में फिल्म
'धुरंधर 2' भारत में अच्छी कमाई करने के साथ वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई कर रही है। 15 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1492.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म इस साल रिलीज हुई कई भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। अब यह फिल्म अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ने के फिराक में है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
26 मार्च को भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने गुरुवार को 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 24.70 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। इसमें रयान गोसलिंग लीड रोल में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज, केन लियुंग और प्रिया कंसारा जैसे कई एक्टर्स ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
उस्ताद भगत सिंह
साउथ के अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत' सिंह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'धुरंधर 2' के आगे यह फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी। इसने गुरुवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 71.46 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है।

इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह