पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
रायपुर : हर व्यक्ति के मन मे एक पक्का आवास का सपना रहता जिसमे वह सुकून की नींद ले सके. मुंगेली विकासखंड के ग्राम पचौटिया की निवासी कांति के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। वर्षों से पक्के घर का सपना देख रही कांति के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं रही। पहले कांति अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में निवास करती थीं, जहां हर मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकना, गर्मी में अत्यधिक गर्मी और सर्दी में ठंड से जूझना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। ऐसे में सुरक्षित और मजबूत घर की आवश्यकता लगातार महसूस होती थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान स्वीकृत हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने सपनों का घर तैयार किया। अब कांति और उनका परिवार पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कांति बताती हैं कि अब उन्हें मौसम की मार का सामना नहीं करना पड़ता और घर की सुरक्षा से उन्हें मानसिक शांति मिली है। उनके बच्चों को भी पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल रहा है, जिससे उनके भविष्य की नींव मजबूत हो रही है। उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में खुशियां लेकर आई है और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP