भोपाल। राजधानी भोपाल की सुंदरता और जीवन रेखा मानी जाने वाली बड़ी झील यानी बड़े तलाब को बचाने के लिए प्रशासन ने सख्‍त कदम उठाना शुरू कर दिया है. तलाब के कैचमेंट एरिया में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे अतिक्रमण वाले इलाके में बुलडोजर चलाया जा रहा है. शनिवार को टास्‍क फोर्स की बैठक के बाद निर्णय लिया गया था कि बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी।

भदभदा से शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन

एडीएम ने इस पर कहा है कि पूरी कार्रवाई पारदर्शिता और नियमों के तहत ही की जा रही है. आज यनि सोमवार को पुलिस बल, जिला व नगर निगम प्रशासन सहित अन्‍य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण को तोड़ने का काम किया जा रहा है. प्रशासन की टीम ने भदभदा से बुलडोजर कार्रवाई को शुरू किया है।

करोड़ की लागत से बने है अवैध बंगले

बड़े तालाब के आसपास कई प्रभावशाली लोगाें के द्वारा अवैध कब्जें किए गए हैं. इनमें पूर्व प्रशानिक अधिकारी, करोबारी और अन्‍य प्रभावशाली वर्ग के लोग शामिल हैं. इन सभी लाेगों ने करोड़ो रुपये की लागत के साथ बंगले होटल, रेस्‍टोरेंट और अन्‍य व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठान खड़े कर लिए हैं. प्रशासन कि टीम भदभदा और वन विहार जैसे इलाकों में भी कई निर्माण कैचमेंट में बने अवैध निर्माण को हटा रही है।

नए अतिक्रमण को पहले हटाएगा प्रशासन

प्रशासन ने कार्रवाई की शुरूआत अभी कुछ समय पहले हुए अतिक्रमणों से शुरू करने की योजना बनाई है. विशेष रूप से 16 मार्च 2022 के बाद बने सभी निर्माण पहले तोड़े जाएंगे. इसके लिए भारी पुलिस बल भी नगर निगम की टीम सहित तैनात किया जा रहा है. अभियान टीटी नगर क्षेत्र से शुरू किया गया है. हालांकि, अतिक्रमण की कार्रवाई 7,8 और 9 अप्रैल को पर्याप्‍त पुलिस बल नहीं होने के कारण स्‍थागित रहेगी. इस दौरान टीटी नगर और बैरागढ़ क्षेत्रों में भी लगातार अतिक्रमण को हटाने की पूरी प्रक्रिया चलाई जाएगी।