मां बनने वाली दीपिका का प्रोफेशनल कमिटमेंट चर्चा में
केप टाउन: 'किंग' के सेट पर शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री ने जीता दिल, तस्वीरें वायरल
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' की शूटिंग फिलहाल केप टाउन में चल रही है। इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों और वीडियो में शाहरुख और दीपिका एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
-
नया लुक: वायरल तस्वीरों में दीपिका पादुकोण नारंगी रंग की फ्लोई ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, शाहरुख खान सफेद और नीली शर्ट के साथ नीली पैंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं।
-
फैंस की प्रतिक्रिया: प्रशंसक इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 60 की उम्र में भी शाहरुख का स्टाइल लाजवाब है और इस जोड़ी की केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार है।
दीपिका पादुकोण का वर्क शेड्यूल
साउथ अफ्रीका में शूटिंग और एक्शन सीक्वेंस पूरे करने के बाद दीपिका भारत लौटेंगी। इसके बाद वह निर्देशक एटली की फिल्म ‘राका’ की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसमें वह सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्हें करीब 50 से 60 दिन का समय देना है।
फिल्म 'किंग' के बारे में
यह फिल्म शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की एक साथ पहली फिल्म होने के कारण बेहद खास है। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख एक प्रोफेशनल किलर और सुहाना उनकी शिष्या की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम रोल में दिख सकते हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित
रोहित के खिलाफ चल रही चर्चाओं पर अश्विन का पलटवार, बताया क्यों जरूरी है कप्तान का साथ
गुरमखेड़ी स्टेशन पर 7 दिन बंद रहेगा 8 ट्रेनों का ठहराव, रेलवे ने जारी की सूचना
TVS Motor का धमाकेदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,174 करोड़ का प्रॉफिट; स्टॉक दौड़ा
कर्नाटक में सामूहिक मौत का मामला, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या
चार दशक की यात्रा खत्म, महासागर में अदृश्य हुआ विशाल हिमखंड
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा