बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
west bengal elections : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर है। भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। शुभेंदु ने ममता बनर्जी की ओर से देर रात मतगणना केंद्र के बाहर धरना देने को ड्रामेबाजी बताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह के हथकंडों से जनता का फैसला नहीं बदलने वाला है।
शुभेंदु अधिकारी ने क्या-क्या कहा?
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'मुख्यमंत्री जो कर रही हैं, वह ड्रामेबाजी के अलावा और कुछ नहीं है। वह कल रात एक ऐसी गाड़ी लेकर मतगणना केंद्र पहुंची थीं, जिसमें वॉशरूम जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद थीं। वहां वह चार घंटे तक रुकी रहीं।' अधिकारी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अगले दो दिनों तक ऐसी नौटंकी जारी रख सकती हैं, लेकिन इससे परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की सत्ता से ममता बनर्जी की विदाई तय है।
ईवीएम पर घमासान
ममता बनर्जी की ओर से ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोपों पर शुभेंदु ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने सवाल किया, 'आखिर उनकी योजना क्या है? वह जो कर रही हैं, वह सरासर गलत है। वह अपनी हार के डर से बौखला गई हैं।' शुभेंदु ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और यह बात हर कोई जानता है। उन्होंने घोषणा की कि चार मई की दोपहर तक सटीक आंकड़े सामने आ जाएंगे और बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
देर रात की गहमागहमी
गौरतलब है कि गुरुवार शाम को ममता बनर्जी ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर पहुंची थीं। वह आधी रात के बाद वहां से निकलीं। उन्होंने कहा कि काउंटिंग एरिया के अंदर केवल एक व्यक्ति को ही अनुमति दी जाएगी। बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर गिनती की प्रक्रिया में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की योजना बनाई गई, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' यह विवाद केवल भवानीपुर तक सीमित नहीं रहा। उत्तर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर भी टीएमसी उम्मीदवारों कुणाल घोष और शशि पांजा ने धरना दिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस दौरान टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक भी देखने को मिली।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात