1000 करोड़ का निवेश घोटाला, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1500 लोगों से ठगी; मास्टरमाइंड गिरफ्तार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में निवेश के नाम पर हुई अब तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ईटीएफ में निवेश के बहाने 1000 से 1500 लोगों से लगभग 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इस बड़े आर्थिक घोटाले का मुख्य आरोपी योगेश साहू बुधवार को दुर्ग कोर्ट परिसर में सरेंडर करने पहुंचा था, जहां उसे सतर्क निवेशकों ने पहचान लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सुपेला थाना पुलिस को सौंप दिया है।
मुनाफे का लालच देकर रचा जाल
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी योगेश साहू खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताकर स्मृति नगर में ‘एरिना कैपिटल’ नाम से कार्यालय चला रहा था। वह निवेशकों को शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ईटीएफ में निवेश पर 5 से 20 प्रतिशत तक का आकर्षक मुनाफा देने का वादा करता था। शुरुआती दौर में लोगों का विश्वास जीतने के लिए उसने कुछ निवेशकों को 10 प्रतिशत तक रिटर्न भी दिया, लेकिन बाद में बड़ी रकम लेकर वह फरार हो गया।
मामला दर्ज और अन्य आरोपियों की तलाश
सुपेला पुलिस ने योगेश साहू के साथ-साथ मेघा साहू, गोविंद साहू, राजेंद्र साहू, पद्मा साहू, लोमश साहू और ज्ञानप्रकाश साहू सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि वर्तमान में दर्ज एफआईआर में ठगी की राशि 3 करोड़ रुपये से अधिक है, लेकिन जांच के दायरे में आने के साथ ही यह आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। मामले में अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
जांच का दायरा और पीड़ितों से अपील
पुलिस को पहले भी योगेश साहू के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जैसे-जैसे नए पीड़ित सामने आएंगे, उनके बयानों और साक्ष्यों के आधार पर नए प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी लुभावने निवेश प्रस्तावों के झांसे में आने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से जांच तेज कर दी गई है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान