सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्री गौर
भोपाल : पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा हैं कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और युवाओं के भविष्य को संवारने वाली कल्याणकारी योजनाओं को अविलंब धरातल पर उतारा जाए।
राज्यमंत्री गौर ने निवास स्थित 'समाधान भवन' में विभाग की योजनाओं के सुचारू संचालन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।बैठक में आयुक्त सतेन्द्र सिंह, उपसंचालक होमेन्द्र पटले, विशेष सहायक डॉ. सूरज खोदरे, सहायक संचालक सुमित रघुवंशी, सहायक संचालक अवधेश सिसोदिया एवं सलाहकार आर. के. यादव उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री गौर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए 'सरदार वल्लभ भाई पटेल निःशुल्क कोचिंग योजना' को संभाग स्तर पर पुनः सुचारू रूप से अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आयुक्त सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पैरामेडिकल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण का संशोधन प्रस्ताव एवं कैबिनेट की संक्षेपिका पूर्ण रूप से तैयार कर ली गई है, राज्यमंत्री गौर ने इस जनहितैषी प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
विभागीय सुदृढ़ीकरण और कर्मचारी कल्याण की दिशा में चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि निरीक्षक एवं सहायक संचालक सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी फाइलें तैयार होकर शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन हैं। साथ ही, प्रशासनिक कसावट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यमंत्री गौर ने स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए।

ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
संसद में तीखी बहस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर नड्डा का पलटवार