कब शुरू हो रहा है सावन और कब होगा समाप्त? जानें इस बार कितनी हैं सोमवारी
शिव भक्तों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस साल सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026, दिन गुरुवार से हो रही है. इस दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सावन का यह पावन महीना 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समाप्त होगा. भगवान शिव की आराधना के लिए यह पूरा महीना बेहद खास माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार यह चातुर्मास का दूसरा महीना है. आध्यात्मिक दृष्टि से इसे अत्यंत शुभ और पवित्र माना गया है. इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति के उत्साह से सराबोर रहता है.
इस बार सावन में 4 विशेष सोमवार
पूर्णिया के पंडित मनोत्पल झा ने बताया कि इस साल सावन के महीने में कुल 4 सोमवारी व्रत पड़ेंगे. पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा. इस दिन नाग पंचमी भी है. इसी दिन से नवविवाहित महिलाओं के लिए मधुश्रावणी पूजा की शुरुआत भी होगी। इसके बाद दूसरा सोमवार 10 अगस्त को पड़ेगा. तीसरा सोमवार 17 अगस्त को मनाया जाएगा. सावन का चौथा और अंतिम सोमवार 24 अगस्त को होगा. भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इन चारों सोमवार का विशेष महत्व रहेगा.
मनवांछित फल देता है सावन, यह है धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक है. माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या की थी. इसी काल में शिव जी ने माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था. मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से पूजा करने पर महादेव सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
संसद में तीखी बहस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर नड्डा का पलटवार