गुरु वंदना, भजन और संस्कृत श्लोकों से गूंजे प्रदेश के 3,205 शासकीय विद्यालय
भोपाल : प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन और गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया गया जा रहा है। विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों एवं गुरु के प्रति आदर की भावना से जोड़ने के साथ-साथ विद्यालयों में संस्कारयुक्त एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसके तहत विद्यालयों में संस्कृत श्लोक वाचन, गुरु वंदना एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोकों का वाचन, गुरु वंदना एवं भजनों की प्रस्तुतियां दीं। प्रदेश के 3 हजार 205 शासकीय विद्यालयों के 2 लाख 10 हजार 999 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व जाना। सभी विद्यार्थियों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त किया।

जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित
रोहित के खिलाफ चल रही चर्चाओं पर अश्विन का पलटवार, बताया क्यों जरूरी है कप्तान का साथ
गुरमखेड़ी स्टेशन पर 7 दिन बंद रहेगा 8 ट्रेनों का ठहराव, रेलवे ने जारी की सूचना
TVS Motor का धमाकेदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,174 करोड़ का प्रॉफिट; स्टॉक दौड़ा
कर्नाटक में सामूहिक मौत का मामला, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या
चार दशक की यात्रा खत्म, महासागर में अदृश्य हुआ विशाल हिमखंड
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
'रामायण' में अनुपम खेर की नई भूमिका, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज