मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले — परिचय सम्मेलन पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक ले जाने का माध्यम
समाज के परिचय सम्मेलन, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने गुजराती सेन समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन को वर्चुअली किया संबोधित
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन और अधिवेशन पारिवारिक मूल्यों, समाज की परंपराओं एवं संस्कृति को बनाए रखने में सहायक होते हैं। सेन समाज की पहचान श्रम, सेवा और संस्कार से रही है। संत शिरोमणि सेन महाराज की प्रेरणा बताती है कि कर्म ही पूजा और सेवा ही सच्चा धर्म है। गुजराती सेन समाज प्रदेश के विकास में इसी भावना से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन जीवन साथी खोजने के साथ ही, अलग-अलग परिवारों के बीच नए रिश्ते संजोने का भी अवसर है। यह सम्मेलन सामाजिक सुरक्षा, पारदर्शी संवाद और पारिवारिक विश्वास को मजबूत करने वाला सामूहिक उपक्रम है। समाज के ऐसे समागमों से हमें अपने शिल्प और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री निवास में सेन समाज की पंचायत आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज के उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन और परिचय सम्मेलन को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज बंधुओं को राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐसे समागमों में व्यवस्था की जाना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू योजनाओं से समाज में बड़े पैमाने पर सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना और सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य शासन सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज के प्रदेश संरक्षक भरत भाटी, युवा प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी गौरीशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सेन सारोला सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी