सीएम पद की शपथ के बाद देवेंद्र फडणवीस का पहला बड़ा फैसला; महाराष्ट्र में लागू किया गौ वध विरोध कानून
मुंबई। महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के रूप में दिग्गज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेते ही महाराष्ट्र में एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने महाराष्ट्र में गौवध को लेकर एक सख्त कानून लागू करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि, भारत देश के महाराष्ट्र में गौवध बंद करना होगा और जो इस अपराध को करते पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, बीतें गुरूवार को मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महायुति के मेनिफेस्टो में पहले नंबर पर लाडली बहना योजना को स्थान दिया गया था। मेनिफेस्टो में कहा गया है कि, अगर सरकार में उनकी वापसी होती है, तो प्यारी बहनों को 2100 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बल में 25 हजार महिलाओं की भर्ती की जाएगी।

टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पंड्या का यूनिक अंदाज, दूसरे T20 में रच सकते हैं इतिहास
दुबई में आलिया भट्ट की धूम, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड
IndiGo ने रद्द उड़ानों के प्रभावित यात्रियों के लिए किया बड़ा ऐलान
बड़ी खबर! चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, छह राज्यों में अब इस तारीख तक जमा होंगे SIR फॉर्म? तुरंत जानें नई डेट और कारण
बड़ी खबर : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, छह राज्यों में अब इस तारीख तक जमा होंगे SIR फॉर्म? तुरंत जानें नई डेट और कारण
नया विधानसभा भवन तैयार: 14 दिसंबर से शीतकालीन सत्र में होगी कड़ी बहस
ग्लोबल एजुकेशन की ओर MP का कदम, अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के अध्ययन केंद्र होंगे शुरू
भूपेंद्र चौधरी ने पीएम के बाद गृहमंत्री से की मुलाकात, बीजेपी में हो सकते हैं संकेत
बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़...7 जिलों के खिलाड़ी और सरेंडर नक्सली भी पहुंचे मैदान
AI-इनेबल्ड फ्रिक्शन लागू हो: MP बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाई मांग