ऋतिक रोशन ने फैमिली संग किया गणपति विसर्जन
हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार ऋतिक रोशन शानदार अभिनय के लिए काफी मशहूर हैं। अक्सर देखा जाता है कि 'वॉर' फिल्म कलाकार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस भी ऋतिक के बारे में लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
इस बीच ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें 'फाइटर' एक्टर अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन के करते दिखाई दे रहे हैं।
शनिवार सुबह ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। ऋतिक की इन फोटो को देख ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर गणपति विसर्जन की प्रक्रिया को पूरा किया है। ऋतिक रोशन की इन फोटो में उनके साथ उनके पिता और दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन नजर आ रही हैं।
दूसरी ओर 'सुपर 30' कलाकार की बहनें भी इस गणपति विसर्जन प्रक्रिया में अपने भाई का साथ देती हुईं दिखाई दें रही हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी इस खास मौके पर अभिनेता की फैमिली के साथ मौजूद रही हैं। पोस्ट की स्लाइड को आगे बढ़ाने पर आप पाएंगे कि किस तरह से ऋतिक रोशन ने अपने घर पर ही गणपति विसर्जन को पूरा किया है।
इस इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा है-''गणपति बप्पा मोरया, हमारे घर, दिल को खुशी और मोदक से भरने का ये खास मौसम है।'' सोशल मीडिया पर ऋतिक की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।
ऋतिक की 'फाइटर' का सबको इंतजार
बीते साल ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम-वेधा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में ऋतिक ने वेधा का निगेटिव किरदार अदा किया था। हालांकि अभिनेता की ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
ऐसे में अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली ऋतिक की फिल्म 'फाइटर' का हर किसी को इंतजार है। इस मूवी मोशन पोस्टर पहले ही सामने आ चुके हैं।

ममता बनर्जी के ‘पांडव-कौरव’ बयान पर महाराष्ट्र मंत्री बावनकुले का तगड़ा पलटवार
भोपाल में निर्माणाधीन इमारत का छज्जा ढहा
PM Awas Yojana में भ्रष्टाचार: डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने दर्ज की FIR
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती: कांग्रेस का आरोप, जनता नहीं, कंपनियों को मिली राहत
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी में कटौती: CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, नागरिकों से की खास अपील
इंदौर एयरपोर्ट का नया T-1 टर्मिनल तैयार, 29 मार्च को होगा लोकार्पण
छिंदवाड़ा हादसे के बाद करेर गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
IPL 2026 का आगाज, सभी टीमें तैयार
नाक के इलाज में लापरवाही, डॉक्टर पर 49.56 लाख के मुआवजे की मांग