कल्कि का खुलासा – मातृत्व से मिलती है शक्ति और आत्मनिर्भरता
मुंबई: ‘नवरात्रि के पहले दिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी तब हुई जब मेरी बेटी अपनी नैनी (हेल्पर) के साथ पड़ोस में जाकर डांडिया और गरबा कर रही थी। मेरा मानना है कि ऐसे त्योहार समुदाय को जोड़ते हैं, पड़ोसियों से बातचीत बढ़ाते हैं और एक-दूसरे की संस्कृति का हिस्सा बनने का मौका देते हैं। अपनी बेटी को इस तरह उत्साह और खुशी के साथ जुड़े देखना बेहद सुखद अनुभव था।’
बचपन में सोचती थी- काश मेरे दस हाथ होते
‘बचपन में हमें नवरात्रि के मौके पर बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी सुनाई जाती थी। मां दुर्गा का चित्र मुझे सबसे शक्तिशाली लगता था। मुझे यह देखकर आश्चर्य होता था कि उनके दस हाथ हैं। मैं सोचती थी कि काश मेरे भी दस हाथ होते। मां दुर्गा को नए कपड़े पसंद हैं तो नए कपड़े पहनते थे। ये यादें मुझे हमेशा देवी की शक्ति की याद दिलाती हैं।’
मां बनने के बाद बदल जाता है जीवन
‘मातृत्व आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देता है। कलाकार के रूप में काम करते हुए रात में जागना और दौड़ भाग करना अलग है, पर जब आप मां बन जाते हैं तो फिर आप अपने बच्चे के अनुसार दिनचर्या बनाते हैं। यह आपको सशक्त और आत्मनिर्भर बनाता है। मातृत्व ने मुझे सिखाया कि मेरा शरीर कितना मजबूत है और यह कितना सह सकता है...बच्चे को नौ महीने तक पालना और फिर उसे जन्म देना। मेरे लिए यह नारी शक्ति का उत्सव है। यह गर्भ और पोषण की शक्ति है।’
बेटी को सीमाएं बनाना सिखाऊंगी
‘महत्वपूर्ण सबक जो मैं अपनी बेटी को देना चाहती हूं, वह यह है कि वह 'ना' कहना सीखे और अपनी सीमाएं बनाए रखे। वहीं, महिलाओं से कहना चाहती हूं कि यदि आप खुद को प्राथमिकता नहीं देंगी तो कुछ भी काम नहीं करेगा। दूसरों के लिए अच्छा बनने के लिए पहले अपनी ऊर्जा फिर से भरना जरूरी है। कठिन दिनों में मदद मांगना ठीक है पर अपने प्रति दयालु रहें, खुद को माफ करें और ज्यादा उम्मीद न रखें। यही असली नवरात्रि की शक्ति है।’
बेटी में देखती हूं अपने गुण
‘मेरी मां हाल ही में 78 साल की हुईं। हम दोनों में जो चीज समान है, वह है जिद और फोकस। जब हम कुछ चाहते हैं, तो हम उसमें पूरी तरह से फोकस करते हैं और दृढ़ रहते हैं। यह गुण मैं अपनी बेटी में भी देखती हूं।’
नवरात्रि का असली अर्थ
‘यह दुनिया महिलाओं के बिना नहीं चल सकती। नारी शक्ति से ही जीवन चलता है, इसे कभी मत भूलिए। दुनिया के कई हिस्सों में नारी शक्ति का सम्मान किया जाता है, चाहे वह गर्भ की पूजा हो या भारत में शक्ति की पूजा।’

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच