17 अगस्त हो समाप्त होगा त्रिग्रही योग, 3 राशिवालों को मिलेगा लाभ
चंद्रमा की राशि कर्क में सूर्य, बुध और गुरु की उपस्थिति से त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है। यह त्रिग्रही योग 17 अगस्त को सुबह 08:03 बजे तक रहेगा। वहीं सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य योग भी बना हुआ है। 17 अगस्त को सुबह में जैसे ही सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह में गोचर करेंगे। वैसे ही ये दोनों योग भंग हो जाएंगे। इस त्रिग्रही योग से 3 राशिवालों को जीवन के कई क्षेत्रों में बंपर लाभ होने की उम्मीद है। इन लोगों के लिए समय अनुकूल है, इनको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।
कर्क में त्रिग्रही योग से इन 3 राशियों को बंपर लाभ
मिथुन राशि: कर्क में बना त्रिग्रही योग मिथुन वालों के लिए शुभ फलदायी है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। बिजनेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा और संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं। इस समय में आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। इन 12 दिनों में आपके काम में तरक्की की संभावना है।
कर्क राशि: यह त्रिग्रही योग आपकी ही राशि में बना है, तो इससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। इस समय में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. कार्यस्थल पर आपके प्रभाव में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं, कोई नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने बात और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। निर्णय क्षमता और आत्म विश्वास उत्तम रहेगा। इस समय में आपकी सेहत ठीक रहेगी। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।
कन्या राशि: त्रिग्रही योग की वजह से इन 12 दिनों में कन्या राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उनको बड़ी जगह से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। बेरोजगारों को खुशखबरी मिल सकती है. इस समय में आपकी आय बढ़ सकती है, आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
इन राशियों को भी होंगे लाभ
त्रिग्रही योग से वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है. इन लोगों को लाइफ में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. मन शांत रहेगा।

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, राजनांदगांव में बनेगा फर्टिलाइजर प्लांट
धार के लिए ऐतिहासिक दिन, आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा जिला
दारा सिंह की सजा माफी का मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ओडिशा सरकार को निर्देश
बच्चियों को समस्या बताने पैदल निकलना पड़ा तो भड़के CM साय, जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन
LAC पर चीन से बातचीत जारी, एफिल टावर विवाद पर विदेश मंत्रालय ने साफ किया रुख
डीयू कुलपति के कार्यक्रम में NSUI का विरोध, सत्य निकेतन हादसे पर उठाए सवाल
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में बढ़ाया आंदोलन
बंदूक लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा बॉडीगार्ड, PMO अधिकारी बताने वाला शख्स भी हिरासत में
नेपाल त्रासदी की खौफनाक तस्वीर, पुल टूटे तो कई इलाकों का संपर्क कटा