बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 10 की मौत
लखनऊ । यूपी के सीएम योगी ने पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम से प्रभावित 11 जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक की। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गयी। राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार सीएम ने कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, बलिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, कानपुर नगर, गौतम बुद्ध नगर, सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर के जिला अधिकारियों को राहत कार्यों के संचालन में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक राहत विभाग ने कह कि इनमें बांदा और कन्नौज जिले में 2-2 मौतें शामिल हैं जबकि प्रतापगढ़, फतेहपुर, भदोही, अंबेडकर नगर, प्रयागराज और कानपुर में एक-एक मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने व स्थिति की निगरानी करने और राहत प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रभावित जिलों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की कई टीमें तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को फसल क्षति का आकलन करने और सरकार को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं या जिनके पशुधन नष्ट हुए हैं उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता देने का आह्वान किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप