निर्वाचन प्रकिया के सफल संचालन हेतु 1829 सैनिक बल तैनात
बिलासपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग में निर्वाचन प्रकिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन हेतु कुल 1829 सैनिक बल तैनात किए गए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 8 विधानसभा क्षेत्रों में 1070 वर्दीधारी, 439 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 320 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल (1/2 सेक्शन) बल तैनात किए गए है। विधानसभा पाटन 62 में 234 वर्दीधारी, 12 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 53 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल लगाए गए। इसी प्रकार विधानसभा दुर्ग ग्रामीण 63 में 153 वर्दीधारी, 77 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 51 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा पाटन 64 में 138 वर्दीधारी 86 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 60 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा भिलाई नगर 65 में 103 वर्दीधारी, 66 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 45 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा वैशाली नगर 66 में 149 वर्दीधारी, 107 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 55 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा अहिवारा 67 में 182 वर्दीधारी, 78 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 45 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल, विधानसभा साजा 68 में 95 वर्दीधारी, 7 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 08 क्षेत्र अर्ध्द.सैनिक बल एवं विधानसभा बेमेंतरा 69 में 16 वर्दीधारी, 06 विशेष पुलिस अधिकारी एवं 03 क्षेत्र अर्ध्द. सैनिक बल लगाए गए है।
इसके अलावा 320 संवेदनशाील मतदान केंद्रों में सीएपीएस/एसएपी के हाफ सेक्शन में कुल 19 कंपनी, पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी टीम 70 अंतर्गत कुल 280 बल लगाए गए। जिनमें 70 उप निरीक्षक/सउनि/प्रधान आरक्षक (प्रभारी) एवं 210 वर्दीधारी बल शामिल है। पुलिस सेक्टर अधिकारी 134 अंतर्गत कुल 134 बल जिनमें 50 अनुसचवीय बल एवं 84 वर्दीधारी बल लगाए गए। एसएसटी/एफएसटी अंतर्गत 66 एसएसटी-22 एवं 66 एफएसटी-22 बल लगाए गए। क्यूआरटी में कुल 140 बल लगाए गए, जिनमें 115 बल थाना-23 एवं 25 बल चौकी-05 शामिल है। बॉटलिंग यूनिट, ब्रुअरी, देशी मदिरा भण्डारगार लोकेशन 05 अंतर्गत 1+3 छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं कुल बलों की संख्या 20 है।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल