निजी बस व ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 27 लोग घायल
बदायूं । यूपी के बदायूं में निजी बस व ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गयी व 27 लोग घायल हो गये। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। बस-ट्रक की टक्कर शनिवार-रविवार की देर रात 1 बजे हुई है। बरेली-आगरा हाइवे पर शनिवार-रविवार की देर रात बस व ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के चीथड़े उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को बस से निकाल कर अस्पतालों तक पहुंचवाया। इसके बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे में बस में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे को लेकर बस सवार यात्रियों ने बताया कि किसी वाहन को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से बस जा टकराई। उझानी कोतवाली इलाके के बसोमा मोड़ के पास यह भीषण हादसा हुआ।
डबल डेकर बस बरेली से जयपुर जा रही थी। जिस समय हादसा हुआ उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। बस उझानी कोतवाली इलाके में बसोमा मोड़ के नजदीक पहुंची थी। इसी समय अचानक गलत दिशा से आ रहा ट्रक बस से टकरा गया। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोतवाली पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। इस हादसे में बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के रामलीला गौटिया निवासी राहिद खां (25) पुत्र अख्तर खां और शेरगढ़ थाना क्षेत्र के नियाजी नगर गौटिया निवासी मोहम्मद आसिफ (40) पुत्र छुटकन खां की मौत हो गई। वहीं 27 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र