कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के 2 अधिकारियों ने दिया इस्तीफा....
नई दिल्ली। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने शुक्रवार, 6 जून को बेंगलुरु भगदड़ के मद्देनजर अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। दोनों ने शनिवार को एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपने फैसले की घोषणा की। दोनों ने भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है।
बेंगलुरु में भगदड़ आरसीबी की आईपीएल खिताबी जीत के अगले दिन हुई थी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने कड़ा एक्शन लिया। पहले पुलिस के आलाधिकारियों को सस्पेंड किया। फिर सीएम ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया।
अधिकारियों ने ली नैतिक जिम्मेदारी
अब इसके तीन दिन बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की प्रेस विज्ञप्ति में शंकर और जयराम ने कहा कि वे इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी ले रहे हैं। हालांकि, इसमें उनकी भूमिका बहुत सीमित है। दोनों ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को केएससीए के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
अपने पद से दिया इस्तीफा
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, यह सूचित किया जाता है कि पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण और हालांकि, हमारी भूमिका बहुत सीमित थी, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी के कारण हम यह बताना चाहते हैं कि कल रात हमने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को एक पत्र के माध्यम से कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
सम्मान समारोह के दौरान हुई भगदड़
बता दें कि फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद 4 जून को आरसीबी ने खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इसी कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
हालांकि, क्षमता से ज्यादा लोगों के पहुंचने और अव्यवस्था के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। आयोजन स्थल के बाहर मची भगदड़ में लगभग 50 लोग घायल हो गए।
आरसीबी ने पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घटना में घायल हुए लोगों की मदद के लिए एक राहत कोष बनाया है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम