अगस्त में ईएसआई योजना में 20.74 लाख नए कर्मचारी शामिल हुए
नई दिल्ली । केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बताया कि अगस्त, 2024 में ईएसआई योजना के तहत करीब 20.74 लाख नए श्रमिक जोड़े गए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नए पंजीकरण में 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के लगभग 9.89 लाख युवा कर्मचारी शामिल हैं। पेरोल आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि ईएसआई योजना में नामांकित महिला सदस्यों की कुल संख्या 4.14 लाख थी। आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2024 के महीने में लगभग 28,917 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। वर्ष दर वर्ष विश्लेषण से पता चलता है कि अगस्त 2023 की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 6.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा वर्ष दर वर्ष विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले वर्ष अगस्त की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 6.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा अगस्त, 2024 के महीने में कुल 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत किया गया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी