22 साल के यशस्वी मुंबई में खरीदा सपनों का महल
भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। करियर के शुरुआती दिनों में संघर्ष करने वाले यशस्वी आज कामयाबी की ऊंचाई छू रहे हैं। सिर्फ प्रोफेशनल करियर में ही नहीं, बल्कि उन्होंने निजी जिंदगी में भी एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी ने मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में टेन बीकेसी प्रोजेक्ट में 5.4 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट का आकार 1,100 वर्ग फुट है और अभी अंडरकंस्ट्रक्शन है। इस फ्लैट की डील सात जनवरी 2024 को यशस्वी द्वारा रजिस्टर करवाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी को यह अपार्टमेंट इसी साल सौंप दिया जाएगा।
यशस्वी जायसवाल का बचपन बहुत कठिनाई में गुजरा है। उनके संघर्ष की कहानी तो सबने सुनी है। उन्हें गोलगप्पे तक बेचने पर मजबूर होना पड़ा था। कभी टेंट में रहकर रात गुजारने वाले 22 साल के यशस्वी का क्रिकेट के प्रति जूनुन उन्हें यूपी के भदोही से मुंबई ले आया। यशस्वी ने मुंबई में आजाद मैदान में क्रिकेट की बारीकी सीखी और अब अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर रहे हैं। मुंबई में इस अलीशान मकान को खरीदने से पहले उन्होंने ठाणे में पांच BHK फ्लैट भी खरीदा था।
यशस्वी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में नाबाद 214 रन की पारी खेल सबको अपना दीवाना बना दिया था। उन्होंने इस पारी में 12 छक्के जड़े थे जो किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा है। भारत ने राजकोट में इंग्लैंड के सामने 557 रन का लक्ष्य रखा था और जवाब में इंग्लिश टीम 122 रन पर सिमट गई थी। भारत ने इस टेस्ट को 434 रन से जीता था, जो टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है।
इससे पहले विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में यशस्वी ने 209 रन की पारी खेली थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में तीन मैचों की छह पारियों में 545 रन बना चुके हैं। किसी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन के सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड से वह बस कुछ ही रन दूर हैं। यशस्वी के पास अभी दो टेस्ट की चार पारियां बची हैं और वह गावस्कर को पीछे छोड़ सकते हैं। उन्हें आने वाले समय का सुपरस्टार माना जा रहा है।

महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता