सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
आगरा । यूपी के आगरा में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के नागलोई में लक्ष्मी पार्क के रहने वाले नीलेश कुमार पाल व पत्नी सुधा और 4 बच्चों के साथ आटो रिक्शा से अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहे थे। तड़के करीब साढ़े 4 बजे सिकंदरा क्षेत्र के अरसैना के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आटो को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ऑटो रिक्शा से घायलों को बाहर निकाला मगर तब तक नीलेश, उनके पुत्र हर्ष (12) और पुत्री गुरप्रीत (9) की मृत्यु हो चुकी थी।
यह हादसा इतना भीषण था कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा सवार पिता और बेटी-बेटा छिटक कर सड़क पर गिरे और उनका सिर फट गया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीलेश की पत्नी सुधा, बेटी देवकी (14) और जुड़वां बेटे सुशांत (9) को घायलावस्था में एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां सुधा की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि ऑटो रिक्शा में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना