हरियाणा में 38 साल के शराब कारोबारी की गोली मरकर हत्या
नई दिल्ली । हरियाणा में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना हरियाणा के मुरथल में स्थित गुलशन ढाबा के सामने हुई। व्यवसायी ढाबे की पार्किंग में अपनी एसयूवी में सो रहा था। इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसे वाहन से बाहर खींच लिया और गोली मार दी। हमलावरों ने उसे कई गोलियां मारीं जिससे व्यवसायी की मौत हो गई।
कुछ सप्ताह पहले झज्जर में इसी तरह की वारदात हुई थी। वहां इंडियन नेशनल लोकदल के एक नेता की एसयूवी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला किया था। हमलावरों ने कार में बैठे नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मुरथल में हुए हमले में मृत कारोबारी की पहचान गोहाना के सरगथल गांव के शराब कारोबारी सुंदर मलिक के रूप में हुई है। वह 38 वर्ष के थे।
घटनास्थल के सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि नारंगी रंग की हुडी और पैंट पहने व्यापारी एसयूवी से लड़खड़ाकर बाहर निकलता है और दोनों हमलावर उस पर लगातार गोलीबारी करते रहते हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि भागने की कोशिश करते हुए व्यापारी झपटता है और एक हमलावर को खींचकर जमीन पर गिरा देता है, जबकि दूसरा शूटर उस पर गोलियां बरसाता रहता है।
वीडियो में दिखाया गया है कि हमलावर व्यापारी की पकड़ से छूट जाता है और दूसरा शूटर उस पर तब तक गोलियां बरसाता रहता है जब तक कि वह व्यक्ति निढाल नहीं हो जाता।
इस घटना के बाद ढाबा मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने बताया कि करीब 35 राउंड गोलियां चलाई गईं। पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी