आग लगने से 4 की मौत, 19 अन्य लापता
वेलेंशिया । स्पेन के पूर्वी शहर वेलेंशिया में दो आवासीय इमारतों में बृहस्पतिवार को आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद इमारत में रहने वाले लोग भागने लगे और दमकल कर्मियों ने उनमें से कुछ की जान बचाई। अधिकारियों ने बताया कि आग संभवत: एक 14 मंजिला आवासीय इमारत से शुरू हुई। दमकल कर्मियों ने बालकनी से दो लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए क्रेन का उपयोग किया। वेलेंशिया के सहायक आपात सेवा निदेशक जॉर्ज स्वारेज ने संवाददाताओं को बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई। स्पेन की सैन्य आपात सेवा इकाई के कर्मियों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण