'धड़क 2' से पहले इन फिल्मों में उठाया गया जातिवाद का सवाल, 'मांझी' से लेकर 'सुपर 30' तक
मुंबई : भारत में जाति व्यवस्था एक जटिल और संवेदनशील विषय रहा है, जिसे सिनेमा के जरिए बार-बार दर्शाया गया है। हाल ही में रिलीज हुई 'धड़क 2' ने इस बहस को एक बार फिर जिंदा कर दिया है। लेकिन इसके अलावा भी कई फिल्में हैं जिन्होंने इस मुद्दे को बड़ी गंभीरता और संवेदनशीलता से पर्दे पर उतारा है। आइए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी।
सैराट
रिलीज वर्ष: 2016
स्टारकास्ट: रिंकू राजगुरु, आकाश ठोसर
निर्देशन: नागराज मंजुले
मराठी सिनेमा की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म एक लोअर-कास्ट लड़के और अपर-कास्ट लड़की की प्रेम कहानी है, जो समाज की कट्टर सोच और पारिवारिक हिंसा के कारण त्रासदी में बदल जाती है। नागराज मंजुले ने सैराट के जरिए ये दिखाया कि समाज प्यार को तब तक स्वीकार नहीं करता जब तक वो जातिगत सीमाओं के भीतर न हो। यह फिल्म आज भी जाति आधारित फिल्मों की मिसाल मानी जाती है।
फैंड्री
रिलीज वर्ष: 2013
स्टारकास्ट: सोमनाथ अवघड़े
निर्देशन: नागराज मंजुले
‘फैंड्री’ एक दलित किशोर की कहानी है जो अपनी ही कक्षा की एक ऊंची जाति की लड़की से प्यार करता है। ये फिल्म बचपन की मासूमियत और समाज की कट्टर सोच के बीच टकराव को दर्शाती है। मंजुले ने अपने डेब्यू निर्देशन में ही जातिगत भेदभाव की गहराई को बेहद प्रभावी ढंग से पेश किया है।
सुपर 30
रिलीज वर्ष: 2019
स्टारकास्ट: ऋतिक रोशन, मृणाल ठाकुर
निर्देशन: विकास बहल
ये फिल्म बिहार के फेमस शिक्षक आनंद कुमार की जिंदगी पर बेस्ड है, जो वंचित वर्ग के बच्चों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए मुफ्त में तैयार करते हैं। हालांकि फिल्म में ऋतिक रोशन की कास्टिंग को लेकर थोड़ा विवाद हुआ था, लेकिन इसकी कहानी समाज में शिक्षा के जरिए आने वाले बदलाव की ताकत को दिखाती है। जाति का जिक्र सीधे तौर पर कम है, पर सामाजिक वर्गभेद साफ नजर आता है।
मांझी: द माउंटेन मैन
रिलीज वर्ष: 2015
स्टारकास्ट: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे
निर्देशन: केतन मेहता
ये फिल्म दशरथ मांझी की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने अपनी पत्नी की मौत के बाद अकेले पहाड़ काटकर सड़क बना डाली। ये सिर्फ संघर्ष की नहीं, बल्कि एक दलित व्यक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति और सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह की कहानी है। नवाज़ुद्दीन की दमदार एक्टिंग ने इस किरदार को जीवंत कर दिया।

बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”