उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज़ बदला, अगले 48 घंटों में गिर सकता है पारा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ धूप-छांव का माैसम रहा। दक्षिणी- पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड के झांसी समेत कुछ पश्चिमीइलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार से प्रदेश में माैसम के साफ रहने के संकेत हैं।
बुधवार को पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही आने वाले तीन चार दिनों में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है। हालांकि इस बीच दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। मंगलवार को 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बाराबंकी सबसे ठंडा रहा। वहीं कानपुर शहर, इटावा और मुजफ्फरनगर में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार से प्रदेश में विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा। साथ ही तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। तराई व पूर्वांचल में सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी दिखाई देगा।
राजधानी में अब ठंड के साथ बढ़ेगा कोहरा
राजधानी में मंगलवार को दोपहर बाद माैसम में अचानक बदलाव नजर आया। प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को दोपहर बाद बादलों की बादलों की आवाजाही रही। हालांकि, दोपहर तक अच्छी धूप खिली रही और दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त दर्ज हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को लखनऊ में विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा। अगले तीन-चार दिनों में राजधानी में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। तड़के सुबह धुंध व कोहरे का असर भी दिखाई देगा।
मंगलवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं रात का तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति