छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने SIR अभियान की निगरानी के लिए बनाई 14 सदस्यीय समिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे SIR अभियान की निगरानी के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक 14 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति प्रदेशभर में संसदीय क्षेत्रवार मॉनिटरिंग का काम करेगी और अभियान से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेगी।
जारी सूची के अनुसार, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम को समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं धनेंद्र साहू और रविंद्र चौबे को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का कहना है कि समिति का उद्देश्य SIR अभियान के तहत चल रही गतिविधियों में समन्वय, पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना है।
कांग्रेस की सूची में हर संसदीय क्षेत्र से एक-एक नेता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसमें उमेश पटेल रायगढ़, देवेंद्र यादव बिलासपुर, मोहम्मद अकबर राजनांदगांव, और राजेंद्र साहू दुर्ग क्षेत्र के प्रभारी होंगे। वहीं जयसिंह अग्रवाल कोरबा, शफी अहमद सरगुजा, शैलेश नितिन त्रिवेदी रायपुर, और तारिणी चंद्राकर महासमुंद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अलावा रेखचंद जैन को बस्तर, और वीरेश ठाकुर को कांकेर का प्रभारी बनाया गया है। समिति का दायित्व प्रदेश के सभी क्षेत्रों में SIR अभियान के कार्यान्वयन की प्रगति रिपोर्ट तैयार करना, स्थानीय समस्याओं की जानकारी जुटाना, और उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना रहेगा।
कांग्रेस का कहना है कि इस निगरानी समिति के गठन से SIR अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक गति मिलेगी तथा पार्टी को जनता के मुद्दों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।

ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम