वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर प्रदेशभर में देशभक्ति का उत्सव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। यह दिन राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समर्पित होगा। रायपुर सहित पांचों संभागों में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
मुख्य आयोजन रायपुर के सरदार बलबीर जुनेजा इनडोर स्टेडियम में होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहेगा। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत यह आयोजन लोगों को “स्वदेशी से स्वाभिमान” की दिशा में प्रेरित करेगा।
प्रदेशभर में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी वंदे मातरम् संस्मरणोत्सव आयोजित होगा।
-
जगदलपुर में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,
-
बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू,
-
अंबिकापुर में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल,
-
और दुर्ग में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे।
यह आयोजन न केवल राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा को याद करेगा, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को भी सम्मान देगा। भाजपा का यह प्रयास जनमानस में देशभक्ति और स्वदेशी संकल्प की भावना को और प्रबल बनाने का प्रतीक है।

स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर