श्योपुर में मिड-डे मील लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, स्कूल प्राचार्य निलंबित और टेंडर रद्द
श्योपुर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बच्चों को मिड-डे मील का खाना जमीन पर परोसे जाने के मामले ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसडीएम को तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य भोगीराम धाकड़ को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मिड-डे मील की सप्लाई करने वाले स्व-सहायता समूह का टेंडर भी रद्द कर दिया गया है।
घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बच्चों के साथ इस तरह का असंवेदनशील व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर वर्मा ने कहा, “बच्चों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भविष्य में ऐसी लापरवाही पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
BRC और CAC को नोटिस जारी किया गया
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने भी एक्शन लेते हुए ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) और क्लस्टर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर (CAC) को नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्रशासन ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मिड-डे मील की गुणवत्ता और बच्चों की गरिमा दोनों से किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। जिले में इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील की निगरानी को और सख्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर