इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया महिला से रेप
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना इलाके में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद आरोपी युवक द्वारा महिला से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब उसकी शिकायत करने की धमकी दी तब आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। बीते दिनों आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया इसके बाद मामला थाने पहुंचा। थाना पुलिस के मुताबिक राजीव नगर में रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया की वह शेयर ट्रेडिंग का काम करती है, दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती स्वप्ननिल जैन नाम के युवक से हुई। बातचीत के बाद आरोपी ने 30 अक्टूबर 2023 को उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसका व्यवहार ठीक लगने पर महिला उससे मिलने गई, बाद में दोनों ने एक रेस्टोरेंट में साथ खाना खाया। मुलाकात के बाद आरोपी ने महिला को ड्रॉप करने की बात कही। पीड़िता उसके साथ अपने घर तक आई। महिला के घर आने के बाद आरोपी युवक ने घबराहट होने और तबीयत ठीक न लगने का बहाना बनाया। बहाना बनाकर आरोपी पीड़िता के घर रुक गया। देर रात उसने महिला को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद जब पीड़िता ने उससे दुरियां बनाई तब आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर कई बार अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तब आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। लेकिन बीते दिनो से आरोपी स्वप्ननिल ने उससे सारे संबंध खत्म करते हुए दुरियां बना ली थी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुचीं जहॉ पुलिस ने मामला कायम कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
हाई कोर्ट ने तलाक याचिका की खारिज, कहा- मामूली वैवाहिक विवाद मानसिक क्रूरता नहीं
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर