IND vs SA: आखिरी ओवरों की धीमी बल्लेबाजी और फील्डिंग की चूक ने भारत से जीत छीनी
IND vs SA : भारत की हार का बड़ा कारण इस बार बल्लेबाजी और फील्डिंग में हुई चूकें रहीं। रायपुर में खेले गए वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद मैच 4 विकेट से गंवा दिया। इसके साथ ही सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई। मैच में कुछ ऐसे अहम मोड़ आए, जिन्होंने भारत की जीत को हाथ से फिसलने दिया।
सबसे बड़ी चिंता अंतिम 10 ओवरों की बल्लेबाजी रही। भारतीय टीम ने पारी की शुरुआत मजबूत की और मिडिल ओवरों में विराट कोहली व ऋतुराज गायकवाड़ ने स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन IND vs SA भारत की हार की नींव वहीं से पड़ी जब 41वें ओवर से रन बनाने की गति अचानक धीमी हो गई। आखिरी 10 ओवरों में बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं खेल सके, जिसके चलते टीम 25-30 रन कम बना सकी। यही रन आगे चलकर निर्णायक साबित हुए।
फील्डिंग भी भारत के लिए कमजोर कड़ी रही। मैच में कई आसान कैच छोड़े गए, जिससे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को जीवनदान मिला। इसके अलावा ओवर-थ्रो के कारण अतिरिक्त रन भी गए। ऐसी छोटी-छोटी गलतियां अकसर बड़े मुकाबलों में परिणाम बदल देती हैं और यहां भी वही हुआ।
इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट एडेन मार्कराम का कैच ड्रॉप होना रहा। जब वह 53 रन पर थे, तब उनका आसान कैच छोड़ दिया गया। इस जीवनदान के बाद मार्कराम ने 110 रन की शानदार पारी खेली और रनचेज को मजबूती दी। उन्होंने एक छोर संभाला और साउथ अफ्रीका को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश