इन 3 राशन दुकानों पर ताला...e-KYC और राशन वितरण में लापरवाही पड़ी भारी...जानें अब कहां मिलेगा अनाज?
बिलासपुर, 05 दिसंबर 2025 / सरकारी राशन दुकानों में अनियमितताओं और उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने के मामलों पर प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, वहीं तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुडु की दुकान में गंभीर लापरवाही
जांच में पाया गया कि पुडु के दुकान संचालक ने उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया, अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया और धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना उपलब्ध नहीं कराया। लगातार अनियमितताओं के चलते दुकान को निलंबित किया गया।
मिट्ठू नवागांव और जरौंधा में भी गड़बड़ी
इन दोनों दुकानों ने 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण पूरा नहीं किया, उपभोक्ताओं के केवाईसी अपडेट में भी उदासीनता सामने आई। तय समय सीमा में काम नहीं करने और बार-बार निर्देशों के बावजूद सुधार न होने पर प्रशासन ने दोनों दुकानों पर भी निलंबन की कार्रवाई की।
प्रशासन का सख्त संदेश
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और उचित मूल्य दुकान संचालकों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने और जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म