साइबर लाइब्रेरी में लगी आग, BHU प्रशासन और फायर टीम ने नियंत्रण में किया हादसा
बनारस | बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में अचानक आग लगने से छात्रों में अफरा तफरी मच गई। कई कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गए। वहीं छात्रों ने बताया कि 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आईं और आग पर काबू पाया जा सका।
शुक्रवार की सुबह से लाइब्रेरी के दूसरे तल पर छात्र पढ़ाई कर रहे थे। सेमेस्टर परीक्षा भी चल रही है, ऐसे में संख्या कुछ कम थी। तभी लाइब्रेरी में धुआं फैलता देख छात्रों में अफरातफरी मच गई। उधर, लाइब्रेरी स्टाफ ने अलार्म बजाया और छात्रों को बाहर निकालने लगे। थोड़ी देर में लाइब्रेरी के अधिकारी, प्रोफेसर और प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम भी पहुंची।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है तकनीकी जांच के बाद ही पुष्टि की जाएगी। आग से किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करेगा।

नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान