भागीरथपुरा इन्दौर में दूषित पानी से हुई मौतें प्रशासन की लापरवाही का दुष्परिणाम
ग्वालियर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर कमेटी ग्वालियर परिषद की बैठक आज पार्टी कार्यालय सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर संपन्न हुई। जिसमें वर्ष 2026 की पार्टी नवीनीकरण एवं नवीन सदस्यता दोगुनी करने, जिला सम्मेलन हेतु डेलीगेट निर्वाचन पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर निर्णय लिए गए बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड रतन कुमार वर्मा पूर्व जिला जज ने की। बैठक में भागीरथपुरा क्षेत्र इंदौर में दूषित पानी से हुई मोते प्रशासन की लापरवाही के दुष्परिणाम स्वरूप हुई जिसका निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मीटिंग में कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट,कॉम रतन कुमार वर्मा एडवोकेट,कॉम अनवर खान,कॉम प्रकाश वर्मा,कॉम बारेलाल पाल, कॉम ज्ञान देवी वर्मा,कॉम विनोद वर्मा, कॉम भूपेश पलरिया,कॉम काशीराम,कॉम अशोक कुमार वर्मा,कॉम सौरभ श्रीवास्तव,कॉम संतोष आर्य ने भाग लिया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इन्दौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई अकाल मौतों और गंभीर रूप से बीमार हजारों नागरिकों की दुर्दशा के लिए स्थानीय प्रशासन ,नगर निगम और भाजपा सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
इन अकाल मौतों के लिए भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती ।इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। इसके साथ ही भागीरथपुरा क्षेत्र और अन्य स्थानों पर तत्काल ही शुद्ध पानी का प्रदाय सुनिश्चित होना चाहिए। भाकपा ने इस त्रासदी से प्रभावित नागरिकों का निःशुल्क इलाज और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग मध्य प्रदेश सरकार से की है ।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर