12 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
सीतापुर | यूपी के सीतापुर में सोमवार को सुबह प्रशासन ने 12 साल पहले बनाई गई मस्जिद को बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया। तहसीलदार कोर्ट में बेदखली के वाद में मस्जिद को हटाने का निर्णय हुआ था। इस पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की।मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के जोशी ताल चुंगी मुख्य मार्ग का है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले मार्ग के बगल में सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद बनी थी। इसे हटाया गया है।
बुलडोजर चलाकर मस्जिद हटाई गई
सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद गाटा संख्या 247 रकबा 0.2430 ग्राम नयागांव बेहटी पर बनी थी। इसका निर्माण लगभग 12 वर्ष पूर्व किया गया था। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर इसे हटाया गया। मस्जिद पर कारवाई से पहले नगर के सभी मुख्य मार्गों, स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मस्जिद जाने वाले सभी मार्गों को पुलिस बल लगाकर रोक दिया गया। किसी को भी मस्जिद स्थल तक जाने नहीं दिया गया।
तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर था
ज्ञातव्य है कि ग्राम सभा के द्वारा एक वाद तहसीलदार न्यायालय में दायर किया गया था। इसको लेकर मस्जिद के मुतवल्ली आलम को नोटिस दी गई थी। सोमवार को सुबह तहसील प्रशासन पुलिस बल ने बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई करते हुए मस्जिद को हटाया गया।

अमेरिका ने गौतम अदाणी पर लगाए गए आरोप वापस लिए, शेयरों में 3% वृद्धि
‘यह बेहद भयावह घटना’, सैन डिएगो मस्जिद हमले पर ट्रंप ने जताई संवेदना
‘मेरा शरीर कमजोर हो गया है’, धोनी के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता
सुहागरात में दूल्हे को हल्दी वाला दूध पड़ा भारी, नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन
CCTV फुटेज ने बढ़ाया रहस्य, मौत से पहले छत पर जाती दिखीं ट्विशा शर्मा
बड़ी लापरवाही! डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में छूटा आधा किलो स्पंज
IPL 2026: ऑटोग्राफ मांगने पहुंचे बच्चे पर रियान पराग के रिएक्शन से मचा बवाल
CSK vs SRH: RCB, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में, चेन्नई की राह लगभग बंद
सतना में बड़ा हादसा, सॉल्वेंट प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट से लगी भीषण आग
सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे कुत्ते? सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बढ़ाई चर्चा