रायपुर रेलवे स्टेशन की बदहाली उजागर, पहली बारिश में छत से टपका पानी
रायपुर। मानसून की पहली तेज बारिश ने ही ए-1 श्रेणी में शामिल रायपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई जोरदार बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के शेड से पानी किसी झरने की तरह नीचे गिरने लगा।
छत से लगातार पानी टपकने के कारण नीचे खड़े यात्री भी भीगने लगे, जिससे प्लेटफॉर्म पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेन का इंतजार कर रहे मुसाफिर बारिश से बचने के लिए अपना सामान समेटकर सूखी जगह की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। प्लेटफॉर्म पर पानी जमा होने और लगातार छत से पानी गिरने की वजह से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
हैरानी की बात यह रही कि महज कुछ देर की बारिश ने ही रेलवे स्टेशन को बदहाल कर दिया। इस अव्यवस्था को देखकर स्टेशन पर मौजूद कई यात्रियों ने शेड से गिरते पानी और यात्रियों की परेशानी का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे रेलवे के रखरखाव के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
गुढ़ियारी अंडरब्रिज में भी भरा पानी, यातायात ठप
तेज बारिश का असर सिर्फ स्टेशन के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर भी देखने को मिला। गुढ़ियारी अंडरब्रिज में भारी जलजमाव हो जाने के कारण रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम से लेकर देर रात तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और वाहन चालकों को मजबूरन दूसरे लंबे रास्तों से होकर अपनी मंजिल तक जाना पड़ा।

अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ