घर में धन, सम्मान और लक्ष्मी चाहते हैं तो चाणक्य की इन 3 बातों को हमेशा-हमेशा के लिए गांठ बांध लें
आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी सदियों पहले थीं. अगर आप अपने घर में धन, सम्मान और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहते हैं, तो चाणक्य द्वारा बताई गई 3 महत्वपूर्ण बातों को अपने जीवन में उतार लें. इन सिद्धांतों का पालन करके आप ना केवल आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि समाज में प्रतिष्ठा भी हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं चाणक्य की वे कौन सी 3 बातें हैं, जो आपके जीवन को बदल सकती हैं...
आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है, ने चाणक्य नीति नामक एक उल्लेखनीय पुस्तक लिखी. चाणक्य नीति शास्त्र में कई सामान्य समस्याओं का वर्णन विस्तार से बताया गया है, जो आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकती हैं. घर में की गई छोटी-छोटी गलतियां वित्तीय कमी और गरीबी का कारण बन सकती हैं. इस समस्या से बचने के लिए, चाणक्य ने कुछ आवश्यक उपायों का वर्णन किया है, जिन्हें अगर सही तरह से लागू किया जाए, तो ऐसे में घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक समस्याएं भी दूर रहती है...
चाणक्य नीति के तीसरे अध्याय के 21वें श्लोक में तीन चीजों का वर्णन किया गया है, जो देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं. कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी हमेशा ऐसे घर में निवास करती हैं, जहां मूर्खों की पूजा नहीं की जाती है, जहां भोजन का सम्मान किया जाता है और अनाज का भंडारण किया जाता है और जहां पति-पत्नी के बीच प्रेम और कोई कलह नहीं होती है.
आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक की व्याख्या करते हुए कहा कि जो लोग मूर्ख लोगों की तुलना में अच्छे लोगों का अधिक सम्मान करते हैं, उन्हें कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. जो व्यक्ति मूर्खों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करता है, उसका दिमाग और व्यवहार भी वैसे ही काम करता है. अगर आप समझदार और सम्मानित व्यक्ति के साथ ज्यादा समय व्यतीत करते हैं और उनका सम्मान करते हैं तो आपको ज्ञान की कई चीजें मिलती हैं, जो आपके लिए अच्छा रहता है.
चाणक्य ने नीति में आगे कहा है कि जिन लोगों के घर पर भोजन का सम्मान किया जाता है, वहां हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है. हमेशा ईश्वर की प्रार्थना करनी चाहिए क्योंकि आपको भोजन मिल रहा है और बहुत से लोगो को नहीं. ऐसे में भोजन का हमेशा सम्मान करना चाहिए. साथ ही जिन लोग अपने घरों में विभिन्न प्रकार के अनाज का स्टोरेज करके रखते हैं, वे सुख और समृद्धि का अनुभव करते हैं.
चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है और कोई कलह नहीं होती, वहां हमेशा लक्ष्मी का वास होता है. घर में पति-पत्नी जब प्रेम से रहते हैं तो वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जो सभी तरह के दोषों को दूर कर देती हैं क्योंकि प्रेम से बड़ी शक्ति नहीं है. लेकिन जहां हमेशा कलह रहता है, वहां माता लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता है और घरवालों की तरक्की रूक जाती है. चाणक्य के अनुसार, देवी लक्ष्मी हमेशा उन घरों में आती हैं जहां शांति का निरंतर वातावरण होता है. इसके अलावा, वहां रहने वाले लोग तनाव मुक्त होते हैं. इसलिए, रिश्तों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए.
आचार्य के अनुसार, लक्ष्मी के नामों में से एक चंचल है. एक जगह पर रहना उनका स्वभाव नहीं है. एक बार जब लक्ष्मी किसी घर में प्रवेश करती हैं, तो वह अपनी मर्जी से नहीं जाती हैं. इसलिए, एक संतुष्ट व्यक्ति को लक्ष्मी की पूजा करने की आवश्यकता नहीं होती है, वह स्वेच्छा से आती हैं और उसके घर और परिवार में निवास करती हैं.

अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया