रूस में 9/11 जैसा हमला, कजान में तीन इमारतों से टकराया ड्रोन
रूस में कजान शहर में 9/11 जैसा हमला हुआ है। कजान की तीन बड़ी इमारतों में ड्रोन अटैक हुआ। इमारतों में ड्रोन के टकराने का फुटेज भी सामने आया है। इसके चलते रूस में हड़कंप मच गया है।
कजान हवाई अड्डे को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। उड़ानों के आगमन और प्रस्थान पर रोक लगा दी गई है। रूस के विमानन निगरानी संस्था रोसावियात्सिया ने शनिवार को टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के माध्यम से कहा, शहर पर यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद ये कदम उठाया गया है।
मॉस्को से लगभग 800 किमी पूर्व में स्थित शहर कजान में एक रिहायशी परिसर पर ड्रोन हमले की सूचना दी है। एजेंसी ने बताया कि रिहायशी हाई राइज बिल्डिंग पर आठ ड्रोन हमले हुए हैं। एजेंसियों ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रूस की सुरक्षा सेवाओं के जुड़े बाजा टेलीग्राम चैनल ने एक असत्यापित वीडियो फुटेज भी जारी की है। इसमें एक ड्रोन ऊंची इमारत से टकराते हुए दिखाई देता है। ड्रोन के टकराते ही एक बड़ा आग का गोला बनता है और इमारत क्षतिग्रस्त होती दिखती है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले के बाद आरोप लगाया कि इसके पीछे यूक्रेन का हाथ है। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने ये बड़ी गलत कर दी है।
रूस का कजान शहर 2024 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए चर्चा में रहा। वहीं, इसे रूस की तीसरी राजधानी भी कहा जाता है। 2018 में यहीं पर फीफा वर्ल्ड कप आयोजित किया गया था। यहां भारत भी अपना दूतावास खोलने वाला है।
रूस का कजान शहर यूक्रेन के कीव से करीब 1400 किलोमीटर की दूरी पर है। बता दें कि रूस-यूक्रेन में 24 फरवरी 2022 से जंग चल रही है। यूक्रेन पर रूस के सैन्य अभियान की शुरुआत कर उसके कई शहर तबाह कर दिए।

आज का अंक ज्योतिष: 3, 5 और 9 मूलांक वालों की होगी चांदी
मौन की शक्ति: श्री श्री रवि शंकर ने बताया चिंता से मुक्ति का अनोखा तरीका
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मिली मंजूरी, महाकौशल को बड़ी सौगात
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, शव राठी हॉस्पिटल रेफर