चलती कार में आग लगी, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जलकर हुई मौत
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की गढ़ाकोटा रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई. हादसे में डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं डॉक्टर को समय रहते कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हालांकि पत्नी के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस की शुरुआती जांच में भी मामला संदिग्ध लग रहा है।
भाई बोला- दीदी पहले से बेहोश थी
पूरा मामला गढ़ाकोटा रोड पर सुबह 4 बजे का है. जानकारी के मुताबिक डॉ. नीलेश कुर्मी (42) अपनी पत्नी सीमा कुर्मी (38) को इलाज करवाने के लिए अस्पताल जा रहे थे. इस दौरान कार में आग लग गई और सीमा की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि डॉक्टर को समय रहते कार से बाहर निकाल लिया गया। वहीं सीमा के भाई लोकेश ने बताया कि पहले सुबह 4 बजे जीजा का फोन आया था कि दीदी को हार्ट अटैक आया है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. इसके थोड़ी देर बाद बताया गया कि अस्पताल ले जाते समय कार का एक्सीडेंट हो गया और दीदी बुरी तरह जल गई हैं. लोकेश ने बताया कि जलने से पहले दीदी पहले से ही बेहोश थीं, या फिर मर चुकी थीं।
प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध
डॉक्टर की पत्नी के भाई लोकेश ने बताया कि दीदी और जीजा में अक्सर विवाद होता था. वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में भी मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. फिलहाल पुलिस सभी मौत के मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।

जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह