किसान द्वारिका प्रसाद के चेहरे पर आई मुस्कान
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में 15 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में धान खरीदी तिहार का शुभारंभ हो चुका है। सरगुजा जिले के 54 धान उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खरीदी केंद्रों में टोकन वितरण, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, नमी परीक्षण, बारदाना उपलब्धता, बायोमेट्रिक और ऑनलाइन भुगतान जैसी सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से संचालित हो रही हैं। कृषक द्वारिका प्रसाद यादव ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र से खाद बीज मिल जाता है, साथ ही केसीसी लोन से खरीफ-रबी दोनों फसलों के समय कृषि कार्य हेतु राशि भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिससे खेती करने में आसानी होती है।
धान का समर्थन मूल्य बढ़ा तो खेती बना लाभ का व्यवसाय
उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति डांड़गांव में सोमवार को धान बेचने पहुंचे, गुमगा गांव के कृषक द्वारिका प्रसाद यादव ने खरीदी व्यवस्था से अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि इस साल उनका कुल 306 क्विंटल धान का रकबा जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि पहला टोकन 50 क्विंटल का मिला है, आज मैं वही बेचने आया हूं। धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्था अच्छी है। धान की तौलाई ठीक हो रही है, कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 3,100 प्रति क्विंटल का दाम मिलने से किसानों को बहुत लाभ मिला है।
सौर सुजला योजना से निर्बाध मिल रहा खेतों को पानी
कृषक यादव ने बताया कि सरकार की सौर सुजला योजना के तहत उन्हें तीन साल पहले सोलर पैनल मिला था, जिससे सिंचाई की समस्या काफी कम हो गई है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल से पंप चल जाता है। सिंचाई के लिए पानी की अब कोई दिक्कत नहीं होती।
समिति के माध्यम से खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था
कृषक द्वारिका प्रसाद यादव ने शासन की योजनाओं को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि हम सब किसान शासन की योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं। शासन किसानों की हर जरूरत को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया ।
शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने सभी 54 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों कि सुविधाओं के लिए पर्याप्त बारदाना, टोकन सिस्टम में पारदर्शिता, तुलाई में इलेक्ट्रॉनिक मशीन, नमी मापक यंत्र जैसी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि खरीदी सीजन में किसी भी किसान को कतार, बारदाना या भुगतान जैसी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
United States ने दी 30 दिन की छूट, युद्ध के बीच India खरीद सकेगा Russia से तेल
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
बसपा का ‘लखनऊ चलो’ अभियान, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगी बड़ी रैली
बिलासपुर में दबंगों का आतंक, पुलिस टीम पर हमला; कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल