हरियाणा में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ
चंडीगढ़। कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने की सूरत में हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने अकेले विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बनाया है। इसके चलते आप ने सोमवार को दोपहर बाद 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है।
आप द्वारा जारी लिस्ट से साफ हो गया है कि अब वह इस चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के बगैर ही चुनाव मैदान में उतरेगी। इससे पहले आप के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा था कि यदि आज भी बात नहीं बनती है तो पार्टी सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार देगी। कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन न होने की बड़ी वजह सीट शेयरिंग को माना जा रहा है। यहां बतलाते चलें कि आप ने कांग्रेस से 10 सीटें मांगीं थीं। यह सीटें पंजाब और दिल्ली के बॉर्डर वाले जिलों में आती हैं। आप ने तर्क दिया था कि दोनों जगह उनकी सरकार है, इसलिए उनके प्रत्याशियों को लाभ होगा। जबकि कांग्रेस सिर्फ 5 सीट देने को तैयार थी। ऐसे में कांग्रेस ने आप की दिल्ली-पंजाब बार्डर इलाकों वाली सीटों की मांग को भी दरकिनार कर दिया और उसे शहरी क्षेत्रों से चुनाव लड़ने को कहा। गौरतलब है कि प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं और नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान