आप का आरोप.......दिल्ली के कामचोर एलजी का कोर्ट में पर्दाफाश
नई दिल्ली । आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना पर जमकर निशाना साधा है। आप प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के कामचोर एलजी का कोर्ट में हुआ पर्दाफश हुआ है। खुद के काम करने नहीं और दिल्ली सरकार के काम रोकने का हर पैंतरा आज़माते हैं एलजी साहब। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर हाई कोर्ट लगातार सुनवाई करता है। सभी कागज और तथ्य देखता हैं, यह साबित हो जाता है कि यह नाला बीजेपी के एलजी के अंतर्गत आने वाले डीडीए का है।
आप प्रवक्ता कक्कड़ ने कहा कि हाई कोर्ट ने डीडीए और उसके अधिकारियों को लताड़ लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि मां-बेटे की मौत को टाला जा सकता था। इसके साथ ही कोर्ट ने डीडीए को पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देने के भी निर्देश दिए।
31 जुलाई को मयूर विहार-3 में एक बेहद ही दुखद घटना हुई थी, जहां डीडीए द्वारा बनाए जा रहे नाले में मासूम मां-बच्चे की मौत हो गई थी। आप विधायक कुलदीप ने मां-बेटे को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह बच ना सके।
घटना के बाद बीजेपी ने गंदी राजनीति शुरू कर यह साबित करने का प्रयास किया कि यह नाला पीडब्ल्यूडी का है। बीजेपी के एलजी दुर्घटना पर चुप्पी साधे रहे और उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए ना कोई मुआवज़े का ऐलान किया और ना ही ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कोई एक्शन लिया।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान