राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा निमंत्रण पर आप की दो टूक
नई दिल्ली । अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर आप ने दो टूक जवाब दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राम मंदिर पूरे देश से ताल्लुक रखता है। बीजेपी कौन होती है किसी को न्योता देने वाली। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भगवान राम का मंदिर पूरे देश का है। भारतीय जनता पार्टी यह कहने वाली कौन होती है कि इनको बुलाएंगे और उनके नहीं बुलाएंगे। भगवान राम का मंदिर है जिसको मन करेगा जाएगा, जब मन करेगा जाएगा। वो कौन होते हैं, वो क्यों ठेकेदारी ले रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राम मंदिर को लेकर बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही है। जिस तरह से बीजेपी राम मंदिर पर राजनीति कर रही है इससे धर्म को नुकसान पहुंचता है।
बता दें कि अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। यह आयोजन काफी भव्य होगा और इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन उससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और मेहमानों को न्योता भी भेज रहा है। कई विपक्षी दलों को आमंत्रण दिया गया और कई दलों को आमंत्रण अभी तक नहीं भी मिला है। लेकिन अभी इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। अब आदमी पार्टी की तरफ से भी इसपर प्रतिक्रिया दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रण दिया गया है।
आयोजन के सूत्रों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को यहां अपना संबोधन भी दे सकते हैं, जिसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कई क्रिकेटरों, फिल्मी सितारों, उद्योगपतियों और साधु-संतों को इस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया है। कई राजनीतिक पार्टियों ने इस कार्यक्रम में आने के लिए हामी भी भरी है तो कुछ पार्टियां बीजेपी पर आऱोप लगा रही है कि वो इसके बहाने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का एजेंडा सेट करने में जुटी हुई है।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह