Abhishek Bachchan ने अपनी बेटी आराध्या को लेकर दिया प्यारा संदेश,
अभिनेता अभिषेक बच्चन पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक के रिश्ते में तनाव की जानकारी देने वाली रिपोर्ट्स लगातार सामने आ रही हैं। इसके अलावा, एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म आई वांट टू टॉक के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म के लिए इंटरव्यू देते हुए उन्होंने बेटी आराध्या बच्चन के बारे में कुछ ऐसा कहा कि उनकी तारीफ की जा रही है।
एक दौर था, जब बच्चे माता-पिता से काफी कुछ सीखते थे, लेकिन आज के समय में बच्चे भी पेरेंट्स को जीवन से जुड़ी रोचक और सकारात्मक बातें सीखा देते हैं। पॉपुलर एक्टर अभिषेक ने आराध्या की तारीफ करते हुए यह बताया कि उन्हें अपनी बेटी से क्या बड़ी चीज सीखने को मिली है।
अभिषेक ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए एक किस्सा याद किया। जिसमें वह बताते हैं कि आई वांट टू टॉक के किरदार की परफॉर्मेंस को सुधारने के लिए उन्हें अपनी बेटी से मदद मिली। अभिनेता को वह समय याद आया, जब आराध्या छोटी थी और एक किताब पढ़ रही थी। पुस्तक में एक ऐसी लाइन थी जिसने अभिषेक का दिल छू लिया। दरअसल, किताब में लिखा था कि सबसे बहादुर शब्द मदद है, क्योंकि सहायता मांगने वाले जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं और चुनौतियों का डटकर सामना करने की हिम्मत रखते हैं।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी