रोटियों पर थूकने का आरोपी गिरफ्तार
बागपत । सहारनपुर के बाद अब बागपत में रोटियों पर थूक लगाकर उन्हें तंदूर में सेंकने का मामला सामने आया है। यहां नरेश चिकन कॉर्नर नाम के होटल का रोटी में थूक लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। तंदूर पर रोटी बना रहा युवक हर बार रोटी पर पहले थूकता है। फिर उसे तंदूर में सेंकता है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला शहर कोतवाली इलाके के टटीरी कस्बे के एक चिकन कॉर्नर का है। यहां खाने गए एक युवक ने रोटियों पर थूकते हुए वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बागपत में रोटियों को थूकने के बाद सेंकने का यह तीसरा मामला है।
जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि रोटी बना रहा युवक पहले हाथ से रोटी बनाता है फिर उस पर थूकता है। उसके बाद तंदूर में डालता है। वायरल हो रहे एक मिनट के वीडियो में युवक ने 3 बार रोटी पर थूका। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। पिछले दिनों सहारनपुर में भी रोटी पर थूक लगाने का वीडियो सामने आया था। यहां एक कस्बे में अपना दस्तरखान नाम के होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने रोटियों पर थूक लगाकर उन्हें तंदूर में सेंका। यह घटना तब सामने आई जब किसी ने कर्मचारी की इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप