मुजफ्फरनगर में बाइक सवार नकाबपोशों की हरकत सीसीटीवी में कैद
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को बाइक सवार तीन नकाबपोश मनचलों की काली करतूत सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई. बता दें कि ये तीनों लफंगे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और उन्हें जान से मारने की धमकी देते नजर आए. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह से शिकायत कर इसमें तुरंत कार्रवाई करने की बात कही. इसके बाद मामले को लेकर पुलिस भी हरकत में आई और आनन फानन में आलाधिकारियों द्वारा इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया. कुछ ही घंटो में दो आरोपी उज्जवल और शोभित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई.
इस घटना के बारे में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा
'गांधी कॉलोनी में आज शाम को ट्यूशन पढ़ने वाली बालिकाओं से तीन नकाबपोश लड़कों ने बदतमीजी की जिसकी वीडियो वायरल हो रहा है. मुझे गांधी कॉलोनी के वासियों ने तुरंत सूचना दी, तो मैंने एसएसपी से बात कर कहा कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.'
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया
"नई मंडी में लगभग 5:00 के आसपास तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा बच्चियों के साथ छेड़खानी और उनको जान से मारने की धमकी की एक घटना कारित की गई थी. इसके संबंध में थाना नई मंडी में तत्काल वादी से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और जो घटनास्थल है उस पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी और उनकी पहचान के लिए इसमें दो टीमों को लगाया गया था. मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा मुजफ्फरनगर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जो कोई उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी."

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप