पत्नी कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर एक्टर विक्की कौशल ने फाइनली दिया जवाब
एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फिल्म बैड न्यूज के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया. इस दौरान वो पत्नी कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे. शादी में कैटरीना कैफ रेड कलर की साड़ी में नजर आईं. कैटरीना की अपीरियंस से एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें आने लगीं. अब बैड न्यूज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है.
विक्की कौशल ने किया रिएक्ट
जब विक्की से पूछा गया कि कैटरीना के बर्थडे (16 जुलाई) और गुड न्यूज को लेकर क्या प्लान हैं? तो इस पर उन्होंने कहा, ' थैंक्यू! कैटरीना का बर्थडे बहुत खास है. प्लान यही है कि हम साथ में समय बिताएंगे. क्योंकि बहुत टाइम से प्रमोशन चल रहा है और कैटरीना भी ट्रैवल कर रही हैं. और गुड न्यूज की जो आपने बात की वो जब आएगी तो हमें सभी के साथ शेयर करने में बहुत खुशी होगी. तब तक इसमें कोई सच्चाई नहीं है और ये सिर्फ कयास हैं. '
कब हुई थी विक्की और कैटरीना की शादी?
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी. उन्होंने ये शादी सवाई माधोपुर राजस्थान में की थी. उनकी शादी काफी प्राइवेट सेरेमनी में हुई. शादी में फोन को लेकर भी स्ट्रिक्ट पॉलिसी थी. उनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थीं. कैटरीना ने सब्यसाची का रेड कलर का लहंगा पहना था.
वर्क फ्रंट पर विक्की कौशल को फिल्म बैड न्यूज में देखा जाएगा. ये फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी. इस फिल्म में तृप्ती डिमरी और एमी विर्क जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया और गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. विक्की के सॉन्ग तौबा तौबा में उनके डान्स मूव्स वायरल हो गए थे.

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?