अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी सांस ली। अभिनेत्री का निधन कल रात दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ है। दूरदर्शन के टीवी सीरियल 'उड़ान' और 'योर ऑनर' के निर्माण से उन्होंने मनोरंजन जगत में अच्छी पहचान हासिल की।
आईपीएस के किरदार में मिली पहचान
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 16 फरवरी को शिवपुरी अमृतसर में किया गया। कविता चौधरी को सीरियल 'उड़ान' में आईपीएस अधिकारी कल्याणी के किरदार के लिए जाना गया। इसके अलावा कविता ने योर ऑनर और आईपीएस डायरीज जैसे शो भी बनाए थे।
सर्फ के विज्ञापन में किया था काम
कविता, पुलिस ऑफिसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य की छोटी बहन थीं। इसके अलावा कविता एक सर्फ के विज्ञापन में भी काम करके खूब चर्चित हुईं। 1980 के आखिर में आए इस विज्ञापन में उन्होंने हाउसवाइफ ललिता जी का किरदार अदा किया था।
मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति
कविता चौधरी का जाना मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने अभिनय और निर्माण के कौशल ने नई लकीर खींची। अभिनेत्री के प्रशंसक और परिवार शोक में हैं।

डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल