पहलगाम हमले पर अफरीदी की बयान, आतंकियों को बचाने की नाकाम कोशिश
Shahid Afridi: पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया. हमले में 28 टूरिस्टों की जान गई. उसके बाद आतंकियों की तस्वीरें जारी की गई, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े. लेकिन, सबकुछ साफ-साफ दिखने के बावजूद शाहिद अफरीदी हैं कि मानते ही नहीं. उन्होंने फिर से एक कोरी बकवास की है और कहा है कि भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है. अब बेशर्मी की भी हद होती है. जो चीज सीधी और साफ-साफ सभी को दिख रही है, उससे मानने के बजाए पाकिस्तान में बैठकर शाहिद अफरीदी सारी सीमाएं लांघ रहे हैं. सवाल है कितना गिरेंगे शाहिफ अफरीदी?
शाहिद अफरीदी ने क्या उगला जहर?
शाहिद अफरीदी ने जो कहा है पहले उस पर जरा गौर कर लीजिए. पहलगाम हमले को लेकर उन्होंने कहा कि पहले तो एक घंटे तक वो खुद ही दहशतगर्दी करते रहे. वहां उनकी 8 लाख फौज में से तब कोई नहीं आया और जब आए तो 10 मिनट में पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया. तो यही उनका काम है. खुद ही लोगों को मरवा देते हैं फिर बता देते हैं कि हम तो जिंदा हैं. इस तरह का काम ना करे भारत. दहशतगर्दी तो कोई भी मुल्क सपोर्ट नहीं करता और पाकिस्तान तो हमेशा से अमन की बात करता आया है.
पहले भी शाहिद अफरीदी ने दिए बेतुके बयान
ये कोई पहली बार नहीं जब शाहिद अफरीदी ने बेशर्मी की हद पार की है और इस तरह का बेफिजुल बयान दिया है. जैसे अब वो ये कह रहे हैं कि भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है वैसे ही पहले तो पहलगाम हमले के लिए भारतीय सेना को भी जिम्मेदार ठहरा चुके हैं. उन्होंने भारतीय सेना को 'बेकार' बताते हुए कहा था कि भारत में अगर पटाखा भी फटता है. तो उसका आरोप पाकिस्तान पर मढ़ा जाता है. पहलगाम में जो हुआ, उस घटना से साफ है कि भारतीय सेना निकम्मी और नालायक है. वो सुरक्षा देने के काबिल नहीं है. कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने टूरिस्टों को निशाना बनाया था. उस घटना में 28 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार की तरफ से कठोर फैसले भी लिए गए हैं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन