9 साल बाद वाहन चोरी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
भोपाल। राजधानी की ऐशबाग पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को दबोचा है, जो वाहन चोरी के मामले में नो सालो से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर 2015 को अशोका इन्कलेव अफ्सरा टाकीज रायसेन रोड निवासी फरियादी अरशद अरीश कुरैशी पिता अशरफ हुसैन कुरैशी (20) ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया था कि तीन दिन पहले 9 अक्टूबर 2015 को रात करीब 11.30 उसने अपनी पल्सर बाइक अपने अपार्टमेंट के सी ब्लाक की पार्किंग मे लॉक लगा कर खडी की थी। अगली अलसुबह करीब 6 बजे देखा तो उसकी मोटर साईकिल पार्किग से गायब हो चुकी थी। जॉच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 का मामला कायम कर जॉच शुरु की। काफी खोजबीन के बाद भी प्रकरण में पुलिस के हाथ न तो आरोपी लगा और न ही चोरी गई बाइक मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने मामले में 20 नंवबर 2015 को खात्मा लगा दिया लेकिन आरोपी की सुरागशी के प्रयास जारी रहे। बाद में फरियादी अरशद से मिली सूचना पर पुलिस ने उसकी बाइक कबाड़खाने से जप्त की थी, जिसे फरियादी ने अदालस से सुपुर्द नामें पर ले लिया था। वहीं मामले में पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी लक्ष्मण पाल एवं पप्पू पाल की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु किये। बाद में 15 जनवरी 2020 को पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण पाल को गिरफतार कर लिया था, लेकिन पप्पू पाल पिता सुमेर सिंह पाल नि.ग्राम गंगरबाडा थाना करारिया जिला विदिशा फरार चल रहा था। बीते दिन पुलिस को मुखविर से सूचना मिली की फरार आरोपी पप्पू पाल अपने गॉव गंगरबाडा थाना करारिया जिला विदिशा में रह रहा है। इसके बाद टीम विदिशा पहुंची और घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा: अफवाहों पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल
सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ